Farmers on Hunger Strike

लखनादौन में किसानों की भूख हड़ताल शुरू

सिवनी। जिले के लखनादौन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किसनों ने शासन और प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करते हुए अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कर दी है। किसानों का आरोप हैं कि प्रशासनिक अधिकारी उनके हक और अधिकारों का शोषण कर रहे हैं, और योजनाओं में व्यापक पैमाने पर भ्रस्टाचार किया जा रहा हैं जिसके कारण किसानों को योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। आरोप लगाया गया कि केंद्रीय सहायता मद की राशि में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार किया गया है जिसके लिए किसानों का हक को देकर न्याय दिलाने की मांग की गई है। (gondwana gantantra party)

पार्टी प्रांतीय सयोजक, एन आर भुइया ने बताया कि केंद्रीय सहायता योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 72 लाख रूपयों राशि जिले के लगभग 574 किसानों को बांटी जानी थी लेकिन सिवनी की दो विधनसभा के किसानों को यह राशि प्राप्त नहीं हुई, जिसके कारण यह आंदोलन किया जा रहा है।

DOWNLOAD

Back To Top