घंसौर – सिवनी जिले के घंसौर छात्रवास की छात्राओं ने अधीक्षिका अनुसुईया डेहरिया के खिलाफ विरोध जताते हुए तहसीलदार के समक्ष पहुंची। बता दें कि घंसौर की छात्राओं ने अधीक्षिका पर अभद्रता करने तथा घर का काम कराने का आरोप लगाया है जिसके चलते छात्राओं के बीच काफी आक्रोश देखा गया। वहीं छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अधीक्षक्षिका द्वारा छात्राओं की किताबें बेच दी जाती है, जिससे परेशान होकर छात्राओं ने अनुविभागीय अधिकारी घंसौर को शिकायत की।
बता दें कि इससे पहले भी संभागीय आयुक्त के घंसौर दौरे के दौरान अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं द्वारा शिकायत की गई थी जिस दौरान अधीक्षिका को पद से हटा दिया गया था लेकिन अनुसुईया डेहरिया द्वारा कोर्ट से स्टे ले लिया गया।
वहीं छात्राओं के आरोप के संबंध में जबकि अधीक्षिका अनुसुईया डेहरिया से बात की गई तो अधीक्षिका ने अपने आप को बेकसूर बताया जबकि छात्राओं को बिना अनुमति के छात्रवास से लाना गलत बताया।
हलांकि जब छात्राएं अधीक्षिका की शिकायत दर्ज कराने तहसील कार्यालय पहुँची तो अधीक्षिका ने डायल 100 पर शिकायत कर दी जिसके बाद अब छात्राएं व अधीक्षिका आमने सामने नजर आ रही हैं। हालांकि अब देखना होगा कि विभागी अधिकारी इस मामले को कैसे सुलझाते हैं।
