Ghansor | घंसौर : सिवनी जिले की जनपद पंचायत घंसौर के अंतर्गत आने वाले अनेक ग्रामों के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का मन बना लिया है। आपको बता दें कि बिनोरी, रूपदौन, टिकरा, पांडिवाड़ा, गाडाधूर, डोला सहित अन्य ग्रामों के रहवासियों ने घंसौर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा तथा उनके ग्राम में पानी की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया।
