Gondwana gantantra party

मोदी जी को उड़ाने बम नहीं बना सक रहे क्याः उइके

सिवनी। मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में अपना भाषण दे रहे पूर्व विधायक ने इंद्रा गांधी और राजीव गांधी की मौत का जिक्र करते हुए जनता से सवाल करते हुए पूछा की मोदी जी को उड़ाने के लिए कोई बन नहीं पा रहे क्या?

  • इंद्रा और राजीव गांधी की मौत का भी जिक्र किया
  • पूर्व विधायक रामगुलाम उइके ने दिया विवादित बयान
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता हैं रामगुलाम उइके
  • घंसौर से पूर्व विधायक रहे चुके हैं रामगुलाम उइके

बयान देने वाले नेता घंसौर से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूर्व विधायक रामगुलाम उइके बताए जा रहे हैं। जो कि अपने भाषण के दौरान कोरोना वैक्सीन को लेकर 130 करोड़ जनता को मोदी सरकार द्वारा मूर्ख बनाने की बात कही, जबकि इंद्रा गांधी और राजीव गांधी की मौत का जिक्र करते हुए रामगुलाम उइके ने पूछा की प्रधानमंत्री मोदी को उड़ाने के लिए कोई बम नहीं बना पा रहे क्या, इनको क्यो नहीं उड़ाया गया।

हालांकि अब देखना होगा कि मध्य प्रदेश में उपुचनाव के दौर में पूर्व विधायक के इस बयान पर बीजेपी की क्या प्रतिक्रिया होती है।

Back To Top