IPL betting

सिवनी में IPL पर सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सिवनी। सिवनी कोतवाली पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता के दौरान सिवनी एएसपी गोपाल खांडल ने बताया कि सिंधिया चौक के पास एक मकान में दो व्यक्तियों द्वारा आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाने की जानकारी मिली थी।

सट्टा खिलाने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है जबकि सट्टा खेलने वाले 6 रजिस्टर्ड लोगों में से 4 लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रूपयों के साथ सेटेलाइट एचडी बॉक्स, एलसीडी टीवी, मोबाइल सेट, लैंडलाइन फोन, लैपटॉप एवंअन्य इलेक्ट्रोनिक सामग्री ज ब्त की गई।

Back To Top