सिवनी। किसान संगठनों ने किसान के समर्थन में पूरे देश में बंद (Bharat Bandh) का आव्हान किया गया था जिसका मिला जुला असर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में देखने को मिला। किसानो के साथ कई राजनीतिक दल भी समर्थन में सड़कों पर उतरे जबकि व्यापारियों से भी बंद को सफल बनाने की अपील की गई, जिसके चलते सुबह से ही बाजार की दुकानें बंद रहीं।
दरअसल केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में सिवनी जिले में अधिकतर दुकानें बंद दिखी तो वहीं किसानो के साथ कांग्रेस पार्टी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेसियों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नोबाजी की। वहीं जिले के घंसोर, बरघाट, लखनादौन में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह एवं अर्जुन काकोड़िया के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियो को ज्ञापन सौंपा गया। केवलारी विधानसभा में सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह के नेतृत्व में धरना देकर विरोध जताया गया।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More