Krishna Janmashtami

लखनादौन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सिवनी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सिवनी जिले के विभिन्न कस्बों तथा बस्तियों में भगवान कृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया गया। सिवनी के राधा कृष्ण मंदिर में के अलावा जिले की लखनादौन, घंसौर, केवलारी, धनोरा, छपारा एवं अन्य स्थानों पर भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव पर विविध आयोजन किए गए। लखनादौन के रामकृष्ण मंदिर से भी यादव समाज द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह निकाला गया जिसमें विभिन्न अहिरी नृत्य करते हुए नर्तक दल एवं भगवान श्री कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामकृष्ण मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।

DOWNLOAD

Back To Top