lakhnadon news

जंगली जानवर की खाल और सींग के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी। जिले के लखनादौन थाना पुलिस ने जंगली जानवर की खाल और सींग बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी जानकारी लखनादौन एसडीओपी, अरविंद श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो तस्करों के कब्जे से वन्य प्राणी चीतल, हिरण की खाल एवं सींग बरामद किए हैं।

बता दें कि पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर रानी दुर्गावती चैराहा पहुंचकर एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली जिससे बरामद हुए थैले से चीतल की खाल मिली वहीं दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम भिलमा से आरोपी शेरसिंह को गिरफ्तार करते हुए जंगली जानवर की खाल एवं जानवर के सिंग बरामद किया।

Back To Top