सिवनी जिले में विश्व रक्तदान दिवस पर सिविल हॉस्पिटल लखनादौन में रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया जिसमें युवा वर्ग की अहम भूमिका के साथ ब्लड स्टोरेज यूनिट सिविल अस्पताल, प्रेस क्लब, मारुति नर्सिंग इंस्टीट्यूट ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान मंडी अध्यक्ष दीपक निगम, नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र राय, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय सहित सिविल अस्पताल की टीम मौजूद रही। सबसे पहले फारेस्ट ट्रेनिंग सेंटर के 10 प्रशिक्षण लेने वाले स्टूडेंट ने रक्तदान किया जिसके बाद यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा।
Related Posts
MP के डूंडा सिवनी में भूकंप के झटके महसूस, अगले 24 घंटे तक अलर्ट
सिवनी। जिले के डूडा सिवनी में 26 अक्टूबर की देर रात करीब 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए…
इस चुनाव में BJP की सीटें बढ़ेंगी : CM शिवराज
इस चुनाव में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी: सीएम शिवराज सिवनी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता कार्यकर्ताओं के…
कांग्रेस की शिकायत के बाद निर्वाचन कार्यालय द्वारा लागाए गए होर्डिंग हटे
सिवनी : निर्वाचन कार्यालय के हार्डिंग में भाजपा के रंग का बैकग्राउंड होने की शिकायत के बाद प्रशासन ने होर्डिंग…
