सिवनी। जिले के नगर पंचायत लखनादौन द्वारा शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है जिनके बचाव के लिए एक अनोखा दृश्य सामने आया है, स्थानीय रहवासी ने पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए अर्धनग्न होकर पेड़ से चिपककर नगर पंचायत के निर्णय का विरोध किया है। वृक्षों को नगर पंचायत द्वारा काटे जाने के विरोध में रघुनाथ काॅलोनी में किराना दुकान का व्यवसाय करने वाले गोविंद दीक्षित ने पर्यावरण को बचाने के लिए पहले तो गुहार लगाई लेकिन नगर पंचायत के कर्मचारी जब नहीं माने तो गोविंद ने मजबूरन अर्धनग्न होकर पेड़ से चिपक कर पर्यावरण की रक्षा करने की ठान ली।
बताया जा रहा है कि की कई घंटो से पेड़े से चिपककर खड़े व्यक्ति को नगर पंचायत की टीम ने भी मनाने का प्रयास किया लेकिन व्यक्ति नहीं माना। बता दें कि नगर परिषद के द्वारा शहर में 75 शटर के शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स के निर्माण के लिए सड़क के किनारे लगे बड़े पेड़ो को काट रही है। हालांकि मौके पर पहुच कर नायब तहसीलदार पूजा राय ने आश्वस्त कराया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More