Nagda Lockdown

नागदा SDM बोले- कोरोना का मजाक बना रहे लोग

नागदा। कारोना वायरस के चलते नागदा में लाॅकडाउन के तहत अब स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती अपनाई है। नागदा में प्रशासन और थाना मंडी पुलिस ने नगर में भ्रमण के दौरान लोगों को लाॅकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कने के साथ ही घरों में रहने की हिदायत दी है।

एसडीएम, आर पी वर्मा ने बताया कि कोरोना सभी का दुश्मन है लेकिन लोग इसका मजाक बना रहे हैं, जिसको लेकर अब सख्ती अपनाई गई है। बताया गया कि किराना, दूध तथा सब्जी विक्रेताओं के लिए समय निश्चित किया गया है।

Back To Top