बीते 5 माह से बंद नागपुर सिवनी NH, मौके पर बनी बहस की स्थित

सिवनी। जिले के कुरई घाटी सड़क मार्ग का लंबे समय से रास्ता बंद होने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़रहा है। बता दें कि दिलीप बिल्डकाॅन रोड निर्माण एजेंसी द्वारा नागपुर सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के अंडरपास निर्माण के चलते रास्ता परिवर्तित किया गया है जबकि इस बीच पड़ने वाले गांव के लोगों को दूसरे रास्तों का विकल्प खोला गया है लेकिन मुख्य रास्ता बंद होने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • मार्ग पर बनना है 4 ओवरब्रिज एवं 5 अंडरपास
  • नागपुर से सिवनी को जोड़ता है नेशनल हाईवे
  • बीते लगभग 5 महिनों से रास्ता है बंद
  • क्षेत्रीय रहवासियों को आने-जाने खोला दूसरा विकल्प
  • दिलीप बिल्डकाॅन एजेंसी को दिया गया है ठेका

दरअसल नागपुर से सिवनी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बीच में पेच नेशनल पार्क के वन्यजीवों को संरक्षित एवं सुरक्षित करने के लिए 4 ओवर ब्रिज एवं 5 अंडर पास बनाये जाने है। रास्ता बंद होने के कारण यात्रियों को छिंदवाड़ा होते हुए एक लंबा रास्ता तय कर मेडिकल इमरजेंसी और व्यवसाय कार्यों के लिए नागपुर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। हालांकि अब देखना होगा कि आखिरी कब तक काम पूरा कर रास्ता खोला जाएगा।

You May Also Like

More From Author