एक ओर सुलग रही चुनाव बहिष्कार की आग, दूसरी ओर स्टार प्रचारक निरंतर कर रहे जनसभाएं

Seoni | सिवनी : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिवनी के बड़ा मिशन ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया। दरअसल विधानसभा चुनाव के चलते केन्द्र तथा राज्य के भाजपा नेता निरंतर विधानसभाओं के दौरे पर रहते हुए भाजपा प्रत्याशियों के सामर्थन में संभाएं कर रहे हैं।

एक ओर जहां पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जिताने में लगी हुई हैं तो वहीं नाराज ग्रामीण भी बड़ी संख्या में चुनाव बहिष्कार का मन बना रहे हैं। लखनादोन के पाटन में रहने वाले किसानों ने बांध का आकार छोटा कर गरीब किसानों को सिंचाई से वंचित करने का आरोप सरकार पर लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है।

बरघाट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंतरा और अगरवाड़ा के एक हजार से अधिक मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का मन बना लिया है जिसका मुख्य कारण क्षेत्र की जनता एवं किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिलना बताया गया।

लखनादौन के धूमा उपनगर क्षेत्र के कई ग्राम के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का मन बना लिया है। बता दें कि ग्रामों में पक्की सड़क ना होने के कारण ग्रामीण आक्रोशित है जिन्हे आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि लगभग एक से डेढ़ हजार मतदाता ग्रामों में हैं जो कि चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

You May Also Like

More From Author