सिवनी। हैदराबाद के चर्चित प्रियंका रेड्डी रेप केस और हत्या मामले के 4 आरोपी को पुलिस द्वारा एक इनकाउंटर में मार दिया गया जिसके बाद पूरे देश में न्यायपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य की सरहना हो रही है। मध्य प्रदेश के सिवनी में मातृशक्ति संगठन, यूथ विंग, समर्पण युवा संगठन द्वारा इस न्यायपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्रवाई पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। सिवनी में संगठनों द्वारा कचहरी चैक पर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी गई वहीं इस दौरान चैराहा पर तैनात पुसिलकर्मियों को भी मिठाई खिलाई गई। हालांकि संगठन सदस्यों ने देश में दुष्कर्म करने वाले दोषियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करने की मांग की।
