Cycle Yatra

पानी बचाओ का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकला युवा

सिवनी। उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी युवक गोविंद यादव भारत के लोगों को जल है तो कल का संदेश देते हुए साइकिल यात्रा पर है। बता दें कि गोविंद यादव द्वारा हर रोज स्कूल कालेजों में जाकर भी लोगों को जल संरक्षण एवं बचाव के लिए जागरूक किया जाता है और अब युवा द्वारा उत्तर प्रदेश के जिला भदोही से महाराष्ट्र के मुंबई तक जल बचाव का संदेश लेकर यह साइकिल यात्रा की जा रही है।

बता दें कि युवक का स्वागत एवं सम्मान लखनादौन थाना प्रभारी एवं स्टाॅफ द्वारा किया गया तथा युवक के इस अभियान की सराहना की गई। युवक के मुताबिक मिर्जापुर से गंगाजल लेकर मुंबई में भगवान गणेश को अर्पित किया जाएगा और यह कामना की जाएगी कि देश और विश्व में कभी जल संकट ना हो।

DOWNLOAD

Back To Top