seoni viral video

सिवनी में छात्रों द्वारा स्कूल टाॅयलेट साफ करते वीडियो वायरल

सिवनी। जिले से सटे ग्राम खैरी के शासकीय स्कूल में बच्चों से टाॅयलेट की साफ सफाई तथा पानी भरवाते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद अब स्कूल प्रबंधन पर बच्चों से कराए जा रहे ऐसे कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल यह वीडियो ग्राम के ही डीके पटेल द्वारा बनाया गया है, जिन्होने कई दिनों से इस संबंध में शिकायत मिलने की बात कही।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जैसे ही ग्रामीण वीडियो बनाते हुएस्कूल स्टाॅफ को दिखा  तो वह कैमरे से बचते नजर आए जबकि बच्चे भी हाथ में लिए हुए बालटी और अन्य सफाई की सामग्री को छोड़कर कक्षा की ओर भागते दिखाई दिए, वहीं कोई भी जिम्मेदार कैमरे के सामने नहीं आया।

वीडियो बनाने वाले ग्रामीण, डीके पटेल ने बताया कि ग्राम सभा की बैठक के दौरान यह दुश्य देखने को मिला था जिसकी वीडियो बनाई गई। वहीं इस संबंध में जिला कलेक्टर से जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे। हालांकि अब देखना होगा कि जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस संबंध में स्कूल प्रबंधन पर क्या कार्रवाई करते हैं।

DOWNLOAD

 

Back To Top