छपारा में पुलिस के कार्यां से रूबरू हुये विद्यार्थी

SEONI NEWS | सिवनी : जिले के छपारा थाना (chapara police) परिसर में स्कूली छात्र छात्राओं को पुलिस के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी राजन उईके ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों में जाकर कक्षा लेना तथा विद्यार्थियों को पुलिस के कार्यों के बारे में बताने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। छपारा थाना में कन्या माध्यमिक और उत्कृष्ट माध्यमिक के विद्यार्थियों को आॅनलाईन एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, अपराधी को बंदी गृह में कहां रखा जाता है आदि के बारे में बताया गया।

Back To Top