Argument with Journalist

सवाल पूछने पर भड़के भाजपा नेता कन्हैया राम रघुवंशी, पत्रकार को दे दी चुनौती

सिवनी। जिले में एक भारतीय जनता पार्टी के नेता से जब एक मीडियाकर्मी ने सवाल पूछे तो सवाल सुनते ही भड़के भाजपा नेता ने पत्रकार को ही बहस के लिए चुनौती दे दी। दरअसल मामला सिवनी भाजपा द्वारा कमलनाथ सरकार के विरूद्ध किए जा रहे आंदोलन का है जहां भाजपा के प्रदेश मंत्री कन्हैया राम रघुवंशी से जब एक मीडियाकर्मी ने राजगढ़ की महिला कलेक्टर के संबंध में भाजपा के पूर्व मंत्री द्वारा दिए गए अशोभनीय भाषण को लेकर सवाल पूछा तो भाजपा नेत कन्हैया राम पत्रकार पर ही भड़क उठे और पत्रकार को ऑफिस में आकर इस मामले पर बहस करने चुनौती दे दी।

जब भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैया राम रघुवंशी से पूर्व मंत्री द्वारा राजगढ़ में दिए गए भाषण को लेकर सवाल पूछा गया तो कन्हैया रघुवंशी मीडियाकर्मी को कार्यालय आकर बहस करने को कहा, तो वहीं धन्यवाद कहकर वहां से चलते बने।

हालांकि भाजपा नेता कन्हैया राम रघुवंशी के इस बर्ताव से लगता है कि उनके पास पूर्वमंत्री द्वारा दिए गए अशोभानीय भाषण को लेकर कुछ कहने लायक नहीं था जिसके कारण उन्होने अपने पद का रौब झाड़ते हुए जनता को जबाव देने के बजाए पत्रकार को ही चुनौती दे दी।

Back To Top