सड़क पर दिखी बाघिन, सिवनी के पेंच नेशनल पार्क की वीडियो

Pench National Park Seoni

सिवनी। जिले के पेंच नेशनल पार्क में टुरिया गेट के पास बीती रात एक बाघिन सड़क पर दिखाई दी जिसकी वीडियो समाने आई है। बाघों की बढ़ती संख्या के बाद आए दिन बाघ सड़कों पर चहल कदमी करते हुए दिखाई देते हैं। इससे पूर्व भी एक बाघिन अपने शावकों के साथ खवासा में दिखाई दी थी। वहीं इस बाघिन को लगभग 5 से 10 मिनट तक सड़क पर चहल कदमी करते हुए देखा गया।