सिवनी। महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मेटावानी खवासा आरटीओ (Metewani RTO) चेक पोस्ट पर भाईचारा ऑल इंडिया ट्रक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ 13 जिलों के ट्रक ओनरों ने आरटीओ विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया है। एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष, जेएस पंधे ने बताया कि अवैध वसूल को बंद करने की मांग की गई है और यदि अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो देश भर से यूनियन से जुड़े लोग मेटावानी खवासा आरटीओ चेक पोस्ट पर आकर प्रदर्शन करेंगे। जानकारी दी गई कि कांच पर काली फिल्म लगाकर अवैध वसूली की जाती है जिससे की कोई फोटो ना सके, वहीं यूनियन के विरोध की खबर लगने पर काली फिल्म हटा दी गई।
