Headlines

कचरा डम्प करने का विरोध, कंडिपार के लोगों ने किया चक्काजाम

  • कचरा डम्प करने का विरोध, कंडिपार के लोगों ने किया चक्काजाम
  • सिवनी जिले के ग्राम कंडिपार में किया गया चक्काजाम
  • प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग को अनदेखा किया: विरोधकर्ता
  • मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों से की चर्चा

सिवनी जिले के ग्राम कंडिपार के ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। दरअसल लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी की गांव के नजदीक नगर पालिका सिवनी द्वारा जो कचरे को डम्प किया जा रहा है वह बंद किया जाए लेकिन प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग को अनदेखा किया जिसके बाद कंडिपार के ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। नगर परिषद के सभी कचरा वाहन को ग्रामीणों ने रोक विरोध जताया। ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेस कमेटी के नेता कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया। जानकारी मिलते ही डुंडा सिवनी पुलिस मौके पर पहुचीं।


Back To Top