निकाह के बाद महिला ने की पति की शिकायत, पहले लगाया था रेप का आरोप

सिवनी। जिले के आदेगाव थानांतर्गत ग्राम सुहागपुर की एक महिला ने ग्राम भरगा निवासी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने सहित पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए निकाह कर बाद में प्रताड़ित किए जाना का गंभीर आरोप लगाया है। इसके अलावा महिला ने पुलिस पर भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है, जबकि कार्यवाही नहीं होेने पर पीड़ित महिला ने आत्महत्या करने की बात कही है।

  • महिला ने लगाया था दुष्कर्म करने का आरोप
  • एक समुदाय से होने पर कराया गया था निकाह
  • अब पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ की शिकायत
  • आदेगांव पुलिस शिकायत की जांच में जुटी

पीड़ित महिला ने बताया कि अमजद नामक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की गई थी जिसकी शिकायत आदेगांव थाने में की गई जिस दौरान समझौता करते हुए महिला का निकाह व्यक्ति से कराया गया लेकिन उसके बाद महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा और अब महिला ने एक बार फिर व्यक्ति की शिकायत पुलिस से की है।
वहीं मामले में आदेगांव थाना प्रभारी, ईश्वरी पटेल ने बताया कि महिला अपने परिजनों के साथ थाना आए थे जिसके बाद आरोपी को बुलाकर आपसी राजामंदी से निकाह कराया गया था। वहीं अब महिला एवं व्यक्ति दोनों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ थाना में शिकायत की गई है जिसकी जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author