झांसी से इंदौर जा रही यात्री बस शिवपुरी में पलटी

accident in shivpuri

शिवपुरी, 2 सितम्बर – झांसी से इंदौर जा रही यात्री बस फोरलेन हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. पडोरा वेदा होटल के पास हुई दुर्घटना का कारण ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है. वहीं सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंची. हादसे मे 7 से 8 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है.