Kolaras Toll Plaza

बस चालक ने कोलारस के टोलकर्मी को कुचलने का प्रयास किया

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस स्थित पूरणखेड़ी टोल प्लाजा पर एक बस चालक द्वारा टोलकर्मी को वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया है जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के मुुताबिक यादव ट्रेवल्स के बस चालक ने टोल कर्मी को कुलचने का प्रयास किया है। टोलकर्मचारी के मुताबिक शिवपुरी से यह बस अशोकनगर के लिए वापस आ रही थी जिसे रोकने का प्रयास किया और चालक ने टोल ना चुकाने की बात कही और टोलकर्मचारियों से बहस करने लगा और मौके से बस लेकर फरार हो गया। हालांकि कर्मचारी ने बस चालक पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

DOWNLOAD

Back To Top