कोलारस के तालाब में गिरी कार, बच्चों ने कूदकर बचाई जान

Car Immersed in Pond

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस में एक कार चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल कार चालक ने रेलवे ट्रेक के पास कार को ढलान पर छोड़ दिया जिसके बाद कार ढड़कती हुई तालाब में जा गिरी। बता दें कि कार में एक परिवार सदस्य बैठे हुए थे जिन्होने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी मिली है कि यह परिवार कोलारस के पीर बाबा मेले से लौट रहा था जो कि शिवपुरी जा रहे थे। हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे है जबकि कार तालाब में डूब गई।

DOWNLOAD