सपाक्स कार्यकर्ताओं को धमकाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

KOLARAS NEWS | कोलारस : शिवपुरी जिले के कोलारस में सपाक्स (sapakas) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की जहां इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर सपाक्स के बीच झड़प भी देखने को मिली। दरअसल क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोलारस आगमन पर सपाक्स कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए है।

सपाक्स कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जिसकी शिकायत को लेकर सपाक्स कार्यकर्ता थाने भी पहुंचे हैं। आरोप लगाया गया कि सपकस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से काले झंडे दिखाना चाहते थे लेकिन उसी बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई और माहौल गरमा गया।

You May Also Like

More From Author