शिवपरी। जिले से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है जहां कोरोना पाॅजिटिव महिला को स्वास्थ्यकर्मी द्वारा होम आइसोलेट करने की बात कहकर वापस घर भेज दिया गया और अब महिला के संपर्क में उसके बच्चों सहित घर के अन्य परिजन भी आ रहे हैं और कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरअसल कोलारस के वार्ड 3 से मामला सामने आया है जहां एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद होम आइसोलेट किया गया था लेकिन किसी प्रकार का ध्यान नहीं रखा जा रहा है जो कि एक बड़ी चूक मानी जा सकती है। महिला के पति ने बताया कि घर में रहने की सलाह देकर स्वास्थ कर्मचारियों ने वापस भेज दिया और इसके बाद कोई भी स्वास्थ कर्मी अब तक देखरेख करने नहीं पहुंचे हैं।
महिला ने बताया कि कोरोना के कारण ना ही उन्हे कोई सब्जी दे रहा है और ना ही कोई पानी भरने दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल है कि कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद भी महिला के स्वास्थ का फीडबैक स्वास्थ विभाग द्वारा नहीं लिया जा रहा है और ना ही निगरानी रखी जा रही है। हालांकि लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण की चैन कैसे टूटेगी यह गौर करने वाली बात है।
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More
Share Market Crash News: भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में भारी गिरावट देखने को… Read More