शिवपुरी। शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय एक शासकीय भवन में संचालित होने को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरवीर रघुवंशी ने भाजपा पर तंज कसा है। बता दें कि शिवपुरी के कोठी नम्बर 1 में पिछले पांच साल से भाजपा कार्यालय संचालित हो रहा है, वहीं प्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे एन्टी भूमाफिया अभियान को लेकर भाजपा ने जब कांग्रेस पर तंज कसा तो शिवपुरी कांग्रेस ने भाजपा द्वारा अतिक्रमण कर कार्यालय संचालित करने की बात कहते हुए तंज कसा।
कांग्रेस प्रदेश महा सचिव हरवीर रघुवंशी ने बताया कि शासकीय भवन पर भाजपा कार्यालय संचालित किया जा रहा है। बताया गया कि शिवपुरी भाजपा को किराया जमा करना चाहिए, जबकि जनता को भी बताना चाहिए कि किस अधिकार के तहत वह शासकीय भवन का उपयोग कर रहे हैं। हरवीर रघुवंशी बोले कि भाजपाई खुद अतिक्रमण कर बैठे हैं और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
वहीं इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष, राजू बाथम ने बताया कि 6 महिने के अंदर भाजपा कार्यालय बनाया जाएगा। हालांकि वर्तमान भाजपा कार्यालय के संचालित होने के संबंध में दस्तावेज देखने के बाद कुछ कहे जाने की बात कही गई।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More