उमरिया जागरूक नागरिक मंच ने सीएए का किया समर्थन

CAA Support Rally

उमरिया। नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में उमरिया के जागरूक नागरिक मंच द्वारा एक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया जिसके साथ ही एकल अभियान, बजरंग दल तथा भाजपाईयों सहित विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होकर सीएए का समर्थन करने पहुंचे। यह यात्रा सगरा मंदिर से गांधी चैक तक पहुंचे जहां एक आमसभा आयोजित कर लोगों को सीएए के संबंध में जाकरूक किया गया। वहीं इस दौरान भारत माता की आरती और वंदे मातरम गीत तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गान हुआ।