कोलारस पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्रियों के साथ की जनसभा

jyotiraditya scindia kolaras

कोलारस। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी जिले के कोलारस आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से स्वागत किया। कोलारस आगमन पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, बसस्टेंड से जगतपुरा डाक बंगले तक पैदल पहुंचे जिस बीच कांग्रेसियों ने सिंधिया का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया। वहीं जगतपुर के डाक बंगला क्षेत्र में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों की उपस्थित में सिंधिया ने जनसभा को संबोधित किया जबकि जनता दरवार लगाकर जनसमस्याओं को भी सुना।