Headlines
shivpuri kisan andolan

कृषि कानून के खिलाफ कोलारस में चक्काजाम

शिवपुरी। जिले में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने किसानों के साथ मिलकर रोड पर चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि कोलारस में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार के विरोध में पडोरा चैराहे पर एकजुट होकर चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया।

  • पडोरा चैराहे पर एकजुट हुए किसान
  • कांग्रेस पार्टी ने किया किसानों का समर्थन
  • मौके पर भारी पुलिस बल रहा मुस्तैद

बता दें कि दिल्ली में किसान आंदोलन के बाद मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों में भी किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है जिनका समर्थन मध्यप्रदेश कांग्रेस भी कर रही है। वहीं दिल्ली में आंदोलन के दौरान हुए किसान के निधन पर शोक सभा भी आयोजित की गई। हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।

Back To Top