लुटेरों ने बाइक को ओवरटेक कर महिला को लूटा, सीसीटीवी फुटेज में पीछा करते दिखाई दिए

loot shivpuri

शिवपुरी जिले के कोलारस में बाइक सवार लुटेरों ने एक बाइक को ओवरटेक करते महिला से लूट को अंजाम दिया है… ऐडवारा निवासी रामकुमारी अपने भाई के साथ मानपुर से लौट रही थी जिस दौरान दो लुटेरों ने देहरदा तिराहे के ओवरब्रिज के पास महिला से हैंडबैग को लूट लिया… महिला के मुताबिक सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल और नगदी 2 हजार रूपयों की लूट हुई है…. वहीं पुलिस ने पूरनखेड़ी टोलप्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है….