लाॅकडाउन के दौरान जान जोखिम में डालकर सफर, कंटेनर में भरे पाए गए मजदूर

kolaras shivpuri

कोलारस। कोरोना महामारी के दौरान इस समय देश में लाॅकडाउन है। जहां एक ओर कोरोना ने देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव डाला है तो वहीं बड़ी संख्या में पलायन किए हुए मजदूर अब अपने घर के लिए वापस जाते देखे जा रहे हैं। बता दें कि बड़ी संख्या में मजदूर कहीं पैदल तो कहीं वाहन की मदद से अपने घरों के लिए वापस जाते देखे जा रहे है जिस दौरान कई लोगों द्वारा जान को भी जोखिम में डाला जा रहा है।

मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है जहां एक कंटेनर में बैठक मजदूर अपने घर के लिए सफर तय करते देखे गए। शिवपुरी के कोलारस में एक कंटेनर में बुरी तरह से मजदूर भरे पाए गए, जो कि लाॅकडाउन के समय अपनी जान जोखिम में डालकर घर जाने की जिद को लेकर सफर कर रहे हैं। ड्रायवर ने बताया कि वह पुणे से बिहार जा रहे है, वहीं कंटेनर में बैठे लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने की बात कही गई।