शिवपुरी। जिले में लोगों द्वारा एक मगरमच्छ को पकड़कर पेड़ से बांधे जाने का मामला सामने आया हैै। दरअसल शिवपुरी जिले के मुहारीकला गांव में मगरमच्छ आने पर ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया, जिसका वीडिया भी सामने आया है।
- मुहारीकला गांव में निकला मगरमच्छ
- ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर पेड़ से बांधा
- वन विभाग ने माताटीला बांध में छोड़ा मगरमच्छ
- लगभग 4 फीट लम्बा है मगरमच्छ
बताया जा रहा है कि मुहारीकला गांव में सुबह तकरीबन 5 बजे एक घर के पीछे नाले में मगरमच्छ देखा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया गया।
बताया जा रहा है कि लगभग 4 फीट लम्बा यह मगरमच्छ का बच्चा है, जिसे पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वन विभाग द्वारा माताटीला बांध के पानी में मगरमच्द को छोड़ा गया।