कोलारस में रामेश्वरधाम ट्रेवल्स ने विद्यार्थियों के लिए शुरू की फ्री सेवा

rameshwar dham travels kolaras

शिवपुरी। आमतौर पर देखा जाता है कि गरीबी और निर्धनता के कारण कई होनहार बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते हैं। गरीब परिवारों के ऐसे होनहार बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भाजपा सरकार की योजनाओं के साथ शिवपुरी जिले में रामेश्वरधाम टूर ट्रेवल्स द्वारा भी विद्यार्थियों को फ्री सेवा दी जा रही है। बता दें कि कोलारस से शिवपुरी जाने वाले एवं शिवपुरी से लौटने वाले विद्यार्थियों को पास जारी करते हुए निशुल्क बस सेवा दी जा रही है।

  • शिवपुरी से कोलारस के बीच निःशुल्क सुविधा
  • विद्यार्थियों को पास जारी किए जाएंगेः संचालक
  • रामेश्वर धाम ट्रेवल्स की सराहनीय पहल
  • पढ़ाई में आवागमन ना बने रूकावटः संचालक