shivpuri kolaras abkari

शिवपुरी आबकारी टीम ने पांच जगह पर दी दबिश

शिवपुरी, 26 मई। आबकारी विभाग टीम ने कोलारस क्षेत्र के ग्राम पड़ोरा, धर्मपुरा, खोकर, भडोता, रामपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देते हुई बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के निर्देशा पर की गई इस कार्रवाई के दौरान 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है वहीं दबिश के दौरान कुल 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1 हजार किलो गुड़ लहान जप्त किया गया है जिनकी अनुमानित कीमत 60 हजार रूपए आंकी की गई। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नीरज त्रिवेदी, विनीत शर्मा, आरपी शर्मा, तीर्थराज भारद्वाज एवं मुख्य आरक्षक मोहनलाल, आरक्षक नगर सैनिक की भूमिका रही। हालांकि आबकारी द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाईं से अवैध मदिरा का व्यवसाय करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।

Back To Top