Shivpuri

एक और वीडियो वायरल, नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में नसबंदी शिविर के दौरान महिलाओं को ठंड के मौसम में जमीन पर लिटाने का एक और मामला सामने आया है। बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश के कई जिलों से ऐसी वीडियो सामने आ रही है, जो कि शोशियल मीडिया पर भी काफि ट्रेंड कर रहीं हैं, और अब ताजा मामला शिवपुरी से सामने आया है।

मानवता को शर्मशार कर देने वाली यह तस्वीरें शिवपुरी जिले की हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दर्जनों महिलाओं को नसबंदी के बाद जमीन पर लिटाया गया। दरअसल यह वीडियो शिवपुरी जिला चिकित्सालय का बताया जा रहा है जहां नसबंदी शिविर आयोजित किया गया था, वहीं नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटा दिया गया।

Back To Top