अघोषित बिजली कटौती से परेशान निवास के ग्रामीण

Niwas MPEB office

सिंगरौली। अघोषित बिजली कटौती सहित लो वोल्टेज और बढ़े हुए बिल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की है। दरअसल सिंगरौली के निवास विद्युत वितरण केंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या सुनाते हुए आक्रोश जताया है, जबकि एक ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकरण की मांग भी की है।

https://youtu.be/Z_hgL72jlkA

  • समस्या सुनाने निवास विद्युत विभाग पहुंचे ग्रामीण
  • अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण
  • लो वोल्टेज और बढ़े हुए बिल की भी शिकायत
  • समस्या निराकरण नहीं होने पर करेंगे घेरावः ग्रामीण

ग्रामीण ने बताया कि अघोषित बिजली काट दी जाती है जबकि लाॅ वोल्टेज बिजली सप्लाई होने से घरों के पंखे तक नहीं चल पाते हैं। इसके बाद भी 2400 रूपयों के बिल आने पर आक्रोश जताया गया। हालांकि 10 दिन में समस्या निराकरण नहीं होने पर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई।