miniter sachin yadav

मंत्री सचिन यादव बोले, भाजपा देख रहीं मुंगेरी लाल के सपने

खाचरोद। मध्य प्रदेश के मंत्री सचिन यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए मुंगेरी लाल के सपने कभी कामियाब नहीं होने का बयान दिया। दरअसल उज्जैन जिले के खाचरोद पहुंचे मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने किसान कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जिसके बाद मीडिया से रूबरू हुए मंत्री सचिन यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

मंत्री सचिन यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सत्ता में बैठने की लालसा के लिए लगातार जनमत का अपमान करने की बात कही। भाजपा मुंगेरी लाल के सपने देख रही है जो कि कामियाब नहीं होगे, जबकि कमलनाथ सरकार द्वारा लम्बे समय तक भाजपा को अवसर नहीं देने की बात कही गई।

वहीं कार्यक्रम में मंत्री सचिन यादव ने कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के साथ लगभग 3 हजार 195 किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Back To Top