उज्जैन में अधिकारी की बिल्डिंग का अतिक्रमण हटाया गया

police control room ujjain

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्वास्थ्य अधिकारी की एक अवैध बिल्डिंग का नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया. उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सीएमएचओ महावीर खंडेलवाल की धर्मपत्नी विमला खंडेलवाल के नाम पर यह बिल्डिंग बनाई गई है. आरोप है कि यह बिल्डिंग अवैध रूप से बनाई गई थी जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर मिलने के बाद नगर निगम भवन अधिकारी मीनाक्षी शर्मा की मौजूदगी में भवन का अतिक्रमण हटाया गया.