Khachrod Police

खाचरोद पुलिस ने की गिरफ्तारी, फर्जी अधिकारी बनकर अवैध वसूली मामला

उज्जैन। जिले के खाचरौद थाना प्रभारी कुलवंत जोशी की टीम ने पेंडिंग अपराधों की फाइलों को खंगाल कर उनके निराकरण का प्रयास शुरू कर दिया है। इसी क्रम में होटल संचालक धन्नुबाई शर्मा ने फर्जी खाद्य विभाग अधिकारी बनकर पहुंचे लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।

पुलिस एसडीओपी विरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि खाचरोद के नवागत थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पहले के थाना प्रभारी द्वारा मामले में लापरवाही बरती जा रही थी लेकिन नवागत प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई।

Back To Top