नागदा में गणगौर एवं ईसर देव महोत्सव का आयोजन

Gangaur Mahotsav

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में राजस्थान युवा मंच द्वारा गणगौर एवं ईसर देव महोत्सव का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि पिछले 24 वर्षों से राजस्थान युवा मंच ऐसे आयोजन करता आ रहा है जिसमे नागदा के लोगो द्वारा माता गणगोर की पूजा अर्चना की जाती है जिसके बाद एक चल समारोह भी आयोजित किया जाता है जिसमें ऊट, घोड़ो, पालकी के साथ लोग भजनों की धुन पर थिरकते हुए दिखते हैं। बिरलाग्राम के रामलीला मैदान पहुचीं माता गणगौर की पालकी पर भोग चढ़ाया गया जिसके बाद पूजन अर्चना की गई।