Jyotiraditya Scindia

नागदा पहुंचे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया

नागदा। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) उज्जैन जिले के नागदा पहुंचे जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सिंधिया का स्वागत किया। बता दें कि मंदसौर नीमच होते हुए पूर्व सांसद सिंधिया देर रात नागदा पहंुचे जहां कांग्रेस नेता दलिप सिंह गूर्जर के साथ कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर के बाद भिंड, मुरैना आदि क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया जा रहा है। सरकार की ओर से मदद् की जाएगी जिसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा करते हुए लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास जागरूक करने की अपील की गई।

DOWNLOAD

Back To Top