Headlines
Minister Bisahu Lal Singh

उमरिया के पाली पहुंचे मंत्री बिसाहू लाल सिंह

उमरिया। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अनूपपुर के विधायक बिसाहू लाल सिंह, शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली पहुंचे, जहां इस दौरान भाजपाईयों ने मंत्री बिसाहू लाल सिंह का स्वागत किया।

  • मंत्री बनने के बाद पहली बार पाली पहुंचे मंत्री सिंह
  • कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे बिसाहू लाल सिंह
  • शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बने बिसाहू लाल

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी, जितेंद्र जगवानी, सरजू अग्रवाल, नपा अध्यक्ष उषा कोल, पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

मीडिया से रूबरू हुए मंत्री ने बताया कि अन्य जिलों की अपेक्षा उमरिया जिला पिछड़ा है जिसका मुख्य कारण सिंचाई की सुविधा है। बताया गया कि चचई पावर प्लांट के लिए 660 मेगावाॅट स्वीकृत कराया गया, जिसके तहत अच्छे उद्योग खोलकर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

Back To Top