उज्जैन में मंत्री मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया ने किया योग

उज्जैन – योग दिवस के अवसर पर उज्जैन शहर के भाजपा कार्यालय में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया सहित समाजसेवी व पदाधिकारियों ने योग किया। यहां मंत्री मोहन यादव शीर्षासन सहित अलग-अलग मुद्राओं में योग करते दिखाई दिए। इसके पहले भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया नगर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी सहित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों में भी योग किया। मंत्री मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया ने लोगों को योग दिवस की बधाई दी।

You May Also Like

More From Author