vishal mega mart Nagda

नागदा विशाल मेगा मार्ट के बाहर पत्रकारों से अभद्रता

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकते हुए अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि राजस्व विभाग की टीम कोर्ट के आदेश पर सीमाकांन करने पहुंची थी लेकिन मीडिया कवरेज के दौरान मामला बिगड़ गया। पत्रकार ने बताया कि कवरेज के दौरान सवाल पूछते हुए मीडियाकर्मी का मोबाइल छीन लिया गया जबकि पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की बात कही गई।

Back To Top