नागदा। उज्जैन जिले के नागदा के समीप ग्राम हेड़ी में शहजाद नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसमें दो आरोपी नाबालिग भी हैं। वहीं पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। उज्जैन (ग्रामीण) एएसपी, आकाश भूरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी की बहन से छेड़छाड़ करने के मामले में हत्या की गई है, वहीं वारदात के बाद आरोपी के परिजन ने उन्हे छिपाने में मद्दे की, वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपियों को गिरतार किया।
