नागदा में मूर्ती स्थापना मामला, कांग्रेस नेता सुबोद स्वामी ने की प्रेसवार्ता

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में नगर पालिका अध्यक्ष तथा भाजपा पाषर्दों द्वारा महापुरूष की मूर्ती लगाने के प्रयास के बाद गिरफ्तारी के मामले से अब राजनीतिक माहौल गरमराया हुआ है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच प्रेसवार्ता कर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां एक ओर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस विधायक पर एक वर्ष में नगर पालिका का एक भी काम नहीं होने दिए जाने का आरोप लगाया गया तो वहीं शहर कांग्रेस कमेटी से सुबोद स्वामी ने प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखते हुए नगर पालिका की नोटशीट को दर्शाया गया।

कांग्रेस नेता सुबोद स्वामी ने बताया कि मूर्ती स्थाना को लेकर पूर्व की सत्तापक्ष द्वारा नगर के लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे थे। परिषद का साधारण सम्मेलन हुआ जिसमें प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव कांग्रेस पार्टी के पाषर्दों द्वारा पारित किया गया था, वहीं नोटशीट में तीन स्थान पर प्रमिता लगाए जाना का निर्णय होने की जानकरी दी गई। हालांकि हर परिषद की प्रोसीडिंग को पढ़े ना जाने का दावा कांग्रेस नेता सुबोद स्वामी ने किया।

You May Also Like

More From Author