Headlines
Nagda mandi

नागदा में मंडी कर्मचारियों की हड़ताल, भैस के आगे बजाई बीन

नागदा। कृषि उपज मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल के तीसरे दिन मंडी गेट पर भैस के आगे बीन बजाकर अपना विरोध जताया है। बता दें कि संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेशव्यापी हड़ताल की जा रही है जिसके तहत नागदा में हड़ताल के दौरान मंडी कर्मचारी ने भैस के आगे बीन बजाकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया है।

  • तीनों दिनों से हड़ताल पर हैं मंडी कर्मचारी
  • मंडी गेट पर भैस के आगे बीन बजाई
  • मंडियो में आय औरआवक प्रभावित हुईः कर्मचारी
  • कर्मचारियों को वेतन की समस्या हो रहीः प्रदर्शनकारी

मंडी कर्मचारी ने बताया कि सरकार द्वारा एक अध्यादेश लागू किया है जिसके तहत मंडियो में आय और आवक प्रभावित हुई है जिसके कारण मंडी शुल्क नहीं आने से कर्मचारियों को वेतन की समस्या हो रही है। हालांकि सरकार से वेतन भत्ते की व्यवस्था करने की मांग की है।

Back To Top