नागदा। ऑटो रिक्शा चालक संघ को कांग्रेस विधायाक दिलिप सिंह गुर्जर द्वारा राशन की लगभग 40 किट वितरित की गई है। बता दें कि ऑटो रिक्शा चालक संघ द्वारा विद्यायक दिलिप सिंह गुर्जर से खाद्य सामग्री का आग्रह किया गया था जिस पर विधायक द्वारा तत्काल सहयता के रूप में 40 किट उपलब्ध कराई गई। कांग्रेसी राधे जायसवाल ने बताया कि नागदा और खाचरोद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के जरूरतमंदों को अब तक हजारों लोगों को राशन किट का वितरण किया जा चुका है।